फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Independent candidate Jitendra Negi campaigned

विकास के लिए जिम्मेदारी से होगा काम

Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate Jitendra Negi campaigned
विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को विधानसभा के थानो, धारकोट, लडवाकोट, मिढावाला और रामनगर समेत कई क्षेत्रों में बैठक और जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने आम जनता से वायदा किया कि वह क्षेत्र के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे। नेगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की हमेशा उपेक्षा की है। इससे समस्याएं बढ़ती चली गईं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो ज्वलंत समस्याओं के निदान के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान हंसो देवी, भरत सिंह, उदय, विक्रम रावत, महावीर नेगी, धर्मवीर सिंह, सुनील बहुगुणा, मनीष बहुगुणा, दिनेश और राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed