फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Inauguration of Biplane Cordic Cath Lab at AIIMS

एम्स में बाईपलेन कॉर्डिक कैथ लैब का हुआ लोकार्पण

Thu, 05 Aug 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Biplane Cordic Cath Lab at AIIMS
एम्स में बाईपलेन कॉर्डिक कैथ लेब का शुभारंभ करते स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती और एम्स प्रो.डॉ.रव? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बाईपलेन कॉर्डिक कैथ लेब का लोकार्पण हुआ। अर्श विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती महाराज ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एम्स संस्थान में नई लैब के स्थापित होने से हृदय रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि एम्स में नई कैथ लैब स्थापित होने से हार्ट और दिमाग संबंधी बीमारियों के मरीजों का उपचार अब आधुनिकतम उच्च तकनीक से हो सकेगा। नई लैब को हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए विशेष लाभकारी होगा। कॉर्डियोलॉजी विभाग में अब दो कैथ लैब हो गई हैं। संस्थान में सुविधाओं के बढ़ जाने से हृदयरोगियों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भानु दुग्गल ने बताया कि अब नई कैथ स्थापित होने से हार्ट रोगियों के उपचार की क्षमता दोगुनी हो गई है। सीमेन्स कंपनी की बाईपलेन कॉर्डिक कैथ लेब द्वारा थ्री-डी तकनीक से इलाज करने की सुविधा है। लिहाजा इस तकनीक से रोगी की उपचार प्रक्रिया में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कॉर्डियॉलोजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरूण कुमार, डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. बीके बस्तिया, डीएचए प्रो. यूबी मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, वित्तीय सलाहकार पीके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता बीएस रावत, डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरुण कुमार, डॉ. रामलाल, डॉ. शिशिर सोनी, डॉ. नवनीत मग्गो, डॉ. विनोद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed