फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In view of Kanwar Mela, Director of Rajaji Tiger Reserve

Rishikesh News: राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया भ्रमण

Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
In view of Kanwar Mela, Director of Rajaji Tiger Reserve
शिवभक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त रास्ते ठीक कराने, सूखे पेड़ों का पातन कराने के निर्देश
विज्ञापन


कांवड़ मेला के दृष्टिगत राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला के नेतृत्व में रविवार को वन्य जीव प्रतिपालक चीला और गौहरी रेंज के वन कर्मचारियों ने बैराज-नीलकंठ मोटर मार्ग, नीलकंठ पूंडरासू, स्वर्गाश्रम-नीलकंठ पैदल मार्ग, बाघखाला क्षेत्र में पैदल गश्त की। निदेशक ने वनाधिकारियों को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में लगातार मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने के निर्देश दिए।



निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए नीलकंठ पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त बटिया की मरम्मत करने, सूखे पेड़ों का तत्काल पातन कराने निर्देश दिए। कहा कि पैदल मार्ग पर शिवभक्तों की ओर से जो मुख्य मार्ग के अलावा अन्य वैकल्पिक ढंगारी मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है उसको बंद कर मुख्य मार्ग का प्रयोग कराया जाएगा। पैदल मार्ग पर दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कराया जाए। कांवड़ मेले के दौरान वन्य जीवों एवं पर्यावरण की दृष्टि से अपशिष्ट कूड़ा एकत्र कर जिला प्रशासन और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से सहयोग से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग के मरम्मत शीघ्र कराने और अन्य क्षेत्रों में मानव, वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए सोलर फेंसिंग के प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए परमार्थ निकेतन के साथ वन क्षेत्र में वाटर होल निर्माण एवं मृदा संरक्षण कार्य करने के लिए वन विभाग काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed