फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In the name of construction of security wall in revenue

Rishikesh News: सुरक्षा दीवार के नाम पर सतेड़ी नदी में खनन

Fri, 08 Dec 2023 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the name of construction of security wall in revenue
Iसिंचाई विभाग दुगड्डा कर रहा काम, खनन विभाग ने बताया अवैधI
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बिथ्याणी के राजस्व ग्राम राजसेरा में सुरक्षा दीवार निर्माण के नाम पर सिंचाई विभाग दुगड्डा सतेड़ी नदी (रवासन) पर खनन कर रहा है। इसे खनन विभाग ने अवैध बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। उसका कहना है कि सिंचाई विभाग ने खनन करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है।



बरसात में सतेड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से राजसेरा, पणचुर, बिथ्याणी, मुंजरा, मलेथा गांव के कई लोगाें के खेत नदी में बह गए थे। स्थानीय लोगाें ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की थी। सिंचाई विभाग दुगड्डा को उक्त स्थान पर करीब 165 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई जानी है। वर्तमान में 50 मीटर पर काम चल रहा है। सुरक्षा दीवार की नींव खोदने के लिए भी नदी में जेसीबी का प्रयोग किया गया। ग्रामसभा बिथ्याणी के ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सिंचाई विभाग बाढ़ सुरक्षा का कार्य नियम विरुद्ध कर रहा है। नदी में जेसीबी से अवैध खनन कर बोल्डर निकाले जा रहे हैं। नदी से मलबा निकालकर उसे छानकर उसे दीवार बनाने में प्रयोग किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार को लेकर सिंचाई के कनिष्ठ अभियंता के पास भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।
विज्ञापन



Iकृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर खनन कार्य में लगेI

- सिंचाई विभाग दुगड्डा राजसेरा गांव में जो बाढ़ सुरक्षा का काम कर रहा है उसमें एआरटीओ कोटद्वार के कार्यालय में कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है। इस ट्रैक्टर से खुलेआम सतेड़ी नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर का पंजीकरण ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






I- सिंचाई विभाग ने सतेड़ी नदी (रवासन) में खनन करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है। सुरक्षा दीवार के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों से जो भी खनन हो रहा है वह अवैध है। जल्द ही मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

I

I
I

I-रवि नेगी, जिला खनन अधिकारी पौड़ी
I

I
I

I
I

I- मैं अभी स्वर्गाश्रम में ड्यूटी पर हूं। सुरक्षा दीवार बनाने के लिए जिलाधिकारी और खनन विभाग से अनुमति लेकर काम किया जाता है। सतेड़ी नदी में खनन करने के लिए आवेदन किया गया है। जिलाधिकारी के कार्यालय से अनुमति में समय लगता है।
I

I- अजय कुमार जॉन, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, दुगड़्डाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed