{"_id":"64a1bfb349d38eab400e2076","slug":"in-haripurkalan-the-husband-attacked-his-wife-with-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-191092-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पत्नी पर चाकू से हमले के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पत्नी पर चाकू से हमले के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
विदेशी में होटल में नौकरी करता है आरोपी
हरिपुरकलां में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने महिला को सरकारी अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
यमकेश्वर ब्लॉक के भादसी गांव निवासी भगवती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि वह हरिपुरकलां में किराये के मकान में रहती हैं। उसका पति वीरेंद्र सिंह भंडारी विदेश में एक होटल में काम करता है। इन दिनों वह घर पर है तो सास-ससुर भी मिलने के लिए यहां पहुंचे थे। आरोप है कि रविवार को पति ने रसोईघर में खीरा खाने के लिए जाने की बात कही। इसके बाद वह हाथ में चाकू लेकर लौटा और उस पर कई वार कर घायल कर दिया। सास-ससुर ने किसी तरह से उसे छुड़ाया।
पीड़ित महिला ने पुलिस से खुद और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना रायवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र सिंह भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।