{"_id":"65aac55e34d01e1ded08b378","slug":"in-celebration-of-pran-pratistha-bjp-workers-are-engaged-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-332457-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वृहद स्तर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वृहद स्तर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
Iराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वृहद स्तर पर चलाया जा रहा अभियान
I
Iरामनगर पालिका ने 40 किलो सूखा कूड़ा एकत्र कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजाI
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता 22 जनवरी तक मठ-मंदिरों की स्वच्छता में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के तहत गंगा तटों सहित मंदिरों और धार्मिक स्थलों की साफ सफाई की जा रही है। स्वच्छता अभियान में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम के पर्यावरण मित्रों सहित विद्यालयी बच्चों ने भी भाग किया।
शुक्रवार को निगम की ओर से प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के आसपास के विशेष साफ-सफाई की गई। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम अब टाट से ठाट में रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी सहित विद्यालयी बच्चें, अध्यापक व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
वहीं नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला ने अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ दर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में पालिका की टीम, महाविद्यालय समिति के सदस्य, छात्र, स्वयं सहायता समूह, वेस्ट वॉरियर्स की टीम, कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सदस्य दर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा घाट पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
यहां वृहद स्तर पर सूखे कूड़े को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 किलो सूखा कूड़ा एकत्र कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र खाराश्रोत भिजवाया गया। इस मौके पर जितेंद्र सजवाण, महाविद्यालय के प्राचार्य शांति प्रसाद मैठाणी, रीना उनियाल, योगेश उनियाल, अनुज आदि मौजूद रहे।