फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In AIIMS Rishikesh, patients are provided with modern

Rishikesh News: आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ पारंपरिक चिकित्सा में आगे बढ़ रहा एम्स

Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
In AIIMS Rishikesh, patients are provided with modern
Iआयुष विभाग में आर्युवेद, योगा, सिद्धा, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा पद्धति की सेवाएं उपलब्धI
विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी ) पद्धति उपलब्ध करा रहा है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने में दोहरा फायदा हो रहा है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के लिए एम्स के आयुष विभाग में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग की स्थापना की गई है।

वर्तमान में भागदौड़ की जिंदगी व अनियमित दिनचर्या के चलते आबादी का एक बड़ा हिस्सा कुछ ऐसी बीमारियों से ग्रसित है जिनका उपचार किसी एक चिकित्सा पद्धति से कारगर नहीं है। ऐसे मरीजों की चिकित्सा के लिए आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भी महत्वपूर्ण होती है। दोनों पद्धतियों के समागम से बेहतर उपचार की संभावनाएं बनती है।
विज्ञापन




इसी सब को देखते हुए एम्स में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग की स्थापना की गई है। एम्स के आयुष विभाग में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का उद्घाटन बीते वर्ष 13 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डाॅ. भरती प्रवीण पवार ने की थी। आयुष विभाग में आर्युवेद, योगा, सिद्धा (दक्षिण भारत की चिकित्सा पद्धति), होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा पद्धति की सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के अलावा चार चिकित्साधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा 8 पैरामेडिकल स्टाफ भी है। आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि विभाग में प्रतिदिन 30 से 40 ओपीडी होती हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में जल चिकित्सा व मसाज चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है।





I
I

Iएम्स में मरीजों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भी उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में एम्स में अंतर राष्ट्रीय होलिस्टिक हेल्थ सेंटर बनाए जाने की योजना है। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed