फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ignored by seeing dirt and plastic

गंदगी और प्लास्टिक देख बिफरे नगरायुक्त

Fri, 15 Nov 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ignored by seeing dirt and plastic
आस्था पथ पर स्वच्छता का निरीक्षण करते एमएनए नरेंद्र सिंह क्वीरियाल। - फोटो : RISHIKESH
नवनियुक्त नगरायुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बृहस्पतिवार को आस्था पथ और हरिद्वार मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थलों पर गंदगी पसरी मिली। साथ ही फूलों की दुकान पर गुलदस्ते प्लास्टिक में लिपटे पाए गए। इस पर नगर आयुक्त ने सख्त एतराज जताते हुए इसे तत्काल रोकने के आदेश दिए। इस संदर्भ में शुक्रवार से नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने सर्वप्रथम आस्था पथ की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद साईं घाट होते हुए हरिद्वार मार्ग का हाल जाना। इस दौरान हरिद्वार मार्ग पर भारी मात्रा में गंदगी और गोबर आस्था पथ पर बिखरती पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सफाई निरीक्षकों को गंदगी फैलाने वाले संस्थानों और पशुपालकों के खिलाफ तत्काल नोटिस प्रक्रिया जारी करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने साईं घाट स्थित चेजिंग रूम में भी व्याप्त गंदगी देखी। इस पर सफाई निरीक्षकों को व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत दी गई। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ शुक्रवार से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

आस्था पथ पर होगी शौचालय की व्यवस्था
नगर आयुक्त को अपने पहले दौरे में ही अव्यवस्थाओं की सच्चाई से दो चार होना पड़ गया। आस्थापथ पर वाक करने और स्नान के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मौजूद निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि तत्काल वैकल्पिक साधनों की रिपोर्ट तैयार कर पेश की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें वरना नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed