फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If you do not ration Fair blew ration mafia mannequin

सस्ते गल्ले का राशन न मिलने पर फूंका राशन माफिया का पुतला

Wed, 02 Nov 2016 01:37 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 02 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
If you do not ration Fair blew ration mafia mannequin
पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

सरकारी गल्ले की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस गरीब बेघर जन-प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन करके राशन माफिया का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकारी सस्ते गल्लों की दुकानों से उन्हें मानक के अनुसार गेहूं, चावल, चीनी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार न किया गया तो जल्द ही सहायक खाद्य निरीक्षक के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रकोष्ठ से जुड़े लोग मंगलवार को रेलवे परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टी तेल का बाजार में खुलेआम काला बाजारी हो रही है। राशन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पहुंचने से पहले ही बाजार में पहुंच जाता है। जिस कारण सरकारी राशन की दुकानों में आम उपभोक्ताओं को मानक के अनुसार राशन नहीं मिल पा रहा है।  
विज्ञापन


विरोध स्वरूप उन्होंने राशन माफिया का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने में विभागीय अधिकारी नाकाम साबित हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें अक्सर बंद रहती हैं, जिस कारण दूर-दराज के लोगों को राशन लेने के लिए अनावश्यक दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे है। प्रकोष्ठ ने जिला फूड सप्लाई विभाग से सरकारी राशन की दुकानों पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में सुमित चौधरी, सोहन सिंह रौतेला, डॉ.कृपाल सिंह रावत, मुलायम सिंह, देवी व्यास, ऋषि कश्यप, सतपाल, राहुल कुमार, अंजली सैनी, किरन नेगी, कुसुम नाथ, मोनिका, तारा देवी, निर्मला देवी, बबीता देवी, राधा वर्मा, लोकेंद्र सिंह, ओम प्रकाश टैगोर, राजकुमार, लाल सिंह व देवेंद्र आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed