{"_id":"6377dd4361d7f877aa106da8","slug":"if-a-car-is-given-to-a-minor-then-the-guardian-will-have-to-pay-a-fine-of-25-thousand-rishikesh-news-drn428543159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नाबालिग बच्चों को गाड़ी दी तो अभिभावकों को पड़ेगा भारी, देना होगा 25 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नाबालिग बच्चों को गाड़ी दी तो अभिभावकों को पड़ेगा भारी, देना होगा 25 हजार रुपये जुर्माना
Sun, 20 Nov 2022 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:30 PM IST
सार
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने यातायात नियमों समेत विभिन्न विषयों को लेकर ओमकारानंद स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बच्चों और प्रबंधन को बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऋषिकेश थाना क्षेत्र में पुलिस नाबालिग वाहन चालकों को लेकर अगले सप्ताह से कार्रवाई शुरू करने जा रही है। थाना पुलिस ने कार्रवाई से पहले स्कूलों में बच्चों और स्कूल प्रबंधन को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने यातायात नियमों समेत विभिन्न विषयों को लेकर ओमकारानंद स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बच्चों और प्रबंधन को बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में कई नाबालिग भी शामिल होते हैं। कहा कि अगर नाबालिग को दोपहिया और चौपाहिया वाहन देना एक अपराध, जिसके लिए उनके अभिभावक जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर अभिभावक पर 25 हजार के जुर्माने और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से पुलिस इसको लेकर कार्रवाई शुरू करने जा रही है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों से वाहन न चलाने और स्कूल प्रबंधन से नाबालिग बच्चों को वाहन ना देने की सूचना अभिभावकों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, अपराधों की रोकथाम, यातायात व नियमों, उत्तराखंड पुलिस एप, ट्रैफिक आई एप, महिला अपराध, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट और गौरी शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। स्कूलों में जागरूकता अभियान के दौरान 800 छात्र, छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। जागरूकता अभियान टीम में यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, कैलाश गेट चौकी प्रभारी सुनील पंत, ढालवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर, भद्रकाली चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता, उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।