फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hundreds of Anganwadi workers demonstrated at

Rishikesh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of Anganwadi workers demonstrated at
Iराजकीय कर्मचारी घोषित करने समेत कई लंबित मांगों के समर्थन में निकाला जुलूसI
विज्ञापन




राजकीय कर्मचारी घोषित करने समेत कई लंबित मांगों के समर्थन में शनिवार को सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार डोईवाला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हाल के समीप एकत्रित हुई। संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में जुलूस के रूप में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करती हुई तहसील मुख्यालय पहुंचीं, जहां प्रदर्शन के बाद धरना पर बैठ गई। प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपेक्षा कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां निर्वाचन से लेकर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराने में भूमिका निभाती हैं। बावजूद मानदेय कम है।
विज्ञापन




कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें की मांगें वाजिब हैं। सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सोहन सिंह रांगड के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता राणा, सिमरन पंवार, भागीरथी भट्ट, गीता बिष्ट, रजनी राणा, उमा देवी, मंजीत, निधि सक्सेना, आंनदमयी यादव, परमजीत, आकांक्षा, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed