फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hundred percent students result

शत प्रतिशत रहा छात्र-छात्राओं का परिणाम

Thu, 26 May 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 26 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hundred percent students result
रिजल्ट देखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई ।

विज्ञापन


उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में श्रीमती पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के पंकज रावत ने इंटरमीडिएट में 84.6 प्रतिशत प्रथम, आदित्य नौटियाल 80.25 प्रतिशत द्वितीय और संदीप कैमवाल 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रहीं। हाईस्कूल में अमन सिंह पंवार 92.8 प्रतिशत प्रथम और राम निवास भट्ट 91.2 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जयदेव प्रसाद उमादत्त कुलियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदह बीघा के इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में श्वेता कोठियाल 83.6 प्रतिशत प्रथम, रिया रावत 80.2 द्वितीय, पूनम कोठारी 78.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि कला संकाय में मंजू ने 74 अंक प्राप्त किए। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के वाणिज्य संकाय में शेखर शर्मा 72.2 प्रतिशत प्रथम और किरन 71 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में राहुल सिंह ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राखी सती 93.2 प्रतिशत प्रथम, शैलेश चौहान 92.2 प्रतिशत द्वितीय और काजल नेगी 89 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि, इंटर में शिवम सिंघल 86.6 प्रतिशत प्रथम, शगुुन सैनी 86 प्रतिशत द्वितीय और राहुल 85.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गंगोत्री विद्या निकेतन हाईस्कूल बापू ग्राम के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शिवानी रावत 87 प्रतिशत प्रथम, शशि राणा 85 प्रतिशत द्वितीय और पूजा ने 82 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। रानीपोखरी स्थित शिव शिक्षा निकेतन स्कूल के उत्तराखंड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में रितिका नैनवाल 88.6 प्रतिशत प्रथम, श्वेता कुकरेती 78.6 प्रतिशत द्वितीय और राजकिरण शाह 67.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।


स्वामी दयानंद सुखानंद कैरियर पब्लिक स्कूल चंद्रेश्वर नगर के हाईस्कूल परीक्षा में शिवम सिंह, शिवानी गुप्ता, मानसी रयाल, राहुल धीमान ने वरीयता सूची में स्थान पाया है। ढालवाला स्थित लिटिल स्टार उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्नेहा थलवाल 81.4 प्रतिशत प्रथम, वंदना सजवाण 74.2 प्रतिशत द्वितीय और सुमन 72 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed