फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Humility in nurse's behavior is important'

‘नर्स के व्यवहार में विनम्रता जरूरी’

Tue, 03 Sep 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
'Humility in nurse's behavior is important'
एम्स में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक प्रो. रविकांत - फोटो : RISHIKESH
एम्स ऋषिकेश में बीएससी नर्सिंग छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स निदेशक डॉ रविकांत ने किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग के छात्रों को इस तरह पढ़ाई करनी चाहिए कि वह बेहतर हेल्थ केयर प्रोफेशनल बन सकें।
विज्ञापन

डीन (एकेडमिक) मनोज गुप्ता ने छात्रों को विभिन्न खेलों के साथ अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक नर्स मरीज के सबसे ज्यादा करीब होती है, इसलिए उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट और व्यवहार विनम्र होना चाहिए। नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार शर्मा ने ऋषिकेश एम्स के लिए चयनित नर्सिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज की गतिविधियों पर आधारित वृत्तचित्र प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. प्रशांत एम पाटिल, डॉ. बलराम जीओमर, डॉ. बीएल चौधरी, डॉ. अनिन्द्या दास, नर्सिंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रो. राखी मिश्रा, जेवियर बैल्सियाल, प्रसन्ना जैली, रुपिंदर देयोल, डॉ. राजेश कुमार, मलार कोडी, राज राजेश्वरी, मनीष शर्मा, रुचिका रानी, डॉ. राकेश शर्मा, ईरा दीपिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed