फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hrsikesh Spring Festival January 30

ह्रषिकेश वसंत उत्सव 30 जनवरी से

Sat, 03 Dec 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sat, 03 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hrsikesh Spring Festival January 30
ह्रषिकेश वसंत उत्सव 2017 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ह्रषिकेश वसंत उत्सव 2017 के आयोजन को लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मेला समिति और पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर आयोजन की रणनीति पर चर्चा की गई। वसंत उत्सव इस वर्ष 30 जनवरी से दो फरवरी तक होगा।

विज्ञापन


चार दिनों के इस आयोजन में खेल प्रतियोगिताएं और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि इस बार वसंत मेला 30 जनवरी से 2 फरवरी तक मनाया जाएगा। रवि शास्त्री को मेला समिति में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी शास्त्री ने बताया कि उद्घाटन अवसर 30 जनवरी को रामबाबू गोयल की स्मृति में साइकिल रेस, चित्र कला प्रतियोगिता, कमल नारायण मिश्रा की स्मृति में दंगल प्रतियोगिता होगी। 31 जनवरी को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या के विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 फरवरी को भरत की शोभायात्रा, बेबी शो होगा। 2 फरवरी को सुबह आठ बजे मैराथन दौड़ होगी। बैठक में समिति संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, डीडी तिवाड़ी, विनय उनियाल, गोविंद सिंह रावत, डीबीपीएस रावत, वरुण शर्मा, वत्सव शर्मा, चेतन शर्मा, बंशीधर पोखरियाल, श्रीकांता शर्मा, उषा रावत, अनीता ममंगाई, मदन कुमार, ज्योति सजवाण आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed