फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hoy es la última oportunidad de presentar el formulario de inscripción

प्रवेश फार्म जमा करने का आखिरी मौका आज

Thu, 14 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 14 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hoy es la última oportunidad de presentar el formulario de inscripción
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश (ऑटोनामस) में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म जमा करने का आज अंतिम अवसर है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक लगभग 2458 आवेदन फार्म जमा हो चुके है। 14 जुलाई को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। सबसे अधिक 940 आवेदन बीए प्रथम वर्ष के लिए जमा हुए है।

विज्ञापन


सत्र 2016-17 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पहले 9 जुलाई को निर्धारित की थी। लेकिन राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा की स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांग पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक बढ़ाई है। बीएससी प्रथम वर्ष में सभी विषयों में 320 सीटें निर्धारित है। लेकिन अब तक बीएससी प्रथम वर्ष में 680 आवेदन,  बीकॉम में 240 सीटों के सापेक्ष 838, और बीए प्रथम वर्ष भूगोल में 100 सीटें, संस्कृत में 60 सीटें और अन्य सभी विषयों में 120 सीटें निर्धारित है। इसके सापेक्ष 940 आवेदन फार्म महाविद्यालय में जमा हो चुके है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल ने बताया कि 14 जुलाई को मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। काउंसलिंग के तीन दिन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। 18 जुलाई से कक्षाओं में विधिवत पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। वहीं नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने से कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं भी संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed