{"_id":"58b8734a4f1c1bbd56834db1","slug":"how-do-i-test-b-and-c-in-nss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे पास करें बी और सी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे पास करें बी और सी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष आवासीय शिविर में स्वयंसेवियों को एनएसएस के प्रमाण पत्र के लिए होने वाली बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों को अध्ययन के लिए पुस्तकें भी वितरित की गई।
विज्ञापन
नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारा शहीदा सिघां में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन एनएसएस के पूर्व जिला समंवयक डा. केएल तलवाड़ ने स्वयंसेवियों को बताया कि वर्ष 2005 से बी और 2006 से सी प्रमाण पत्र परीक्षा को प्रारंभ किया गया था।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं को आयोजित करने का उद्देश्य समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने वाले स्वयंसेवक को बीएड अथवा अन्य प्रवेश परीक्षाओं के समय वेटेज मिल सके। बताया गया कि 100 अनिवार्य वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के डेढ़ घंटे की परीक्षा अवधि में एनएसएस के इतिहास, दर्शन, संगठनात्मक स्वरूप, वित्तीय स्वरूप, पुरस्कार और प्रोत्साहन योजनाओं को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
डा. तलवाड़ ने बताया कि परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 50 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. अंजलि वर्मा, डा. केएन बरमोला, सरदार जसबीर सिंह, प्रधान शेर सिंह, डा. राकेश चंद्र , डा. अरुणा सूत्राधर, डा. सविता तिवारी, डा. एस के कुड़ियाल, नीतेेश, शिवानी कोहली, आकाश थापा, गणेश सिंह, मुन्नी लाल यादव, हिमानी थापा आदि मौजूद रहे।