फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Horticulture department got the saw run on green trees

उद्यान विभाग ने हरे पेड़ों पर चलवा दी आरी

Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Horticulture department got the saw run on green trees
रामनगर डांडा में आम के हरे पेड़ों पर चलाई गई आरी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रामनगर डांडा उद्यान विभाग रामनगर डांडा में कॉलोनाइजर के साथ मिलकर आम के हरे बागों पर आरी चलवा रहा है। यहां उद्यान विभाग ने आठ हरे पेड़ काटने की अनुमति दी थी और 10 से अधिक पेड़ काट दिए गए। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके पर उद्यान विभाग के अधिकारी पहुंचे। अब उद्यान विभाग के अधिकारी अनुमति देने के लिए ऊपर से दबाव आने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यान सचल दल थानो की ओर से रामनगर डांडा में दो अलग फाइलों में आठ आम के पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। मौके पर 10 से अधिक पेड़ों पर आरी चलवा दी गई। उद्यान विभाग की ओर से जो रिपोर्ट मौके पर जाकर तैयार की गई। रिपोर्ट पेड़ों को 50 साल पुराना बताया गया, पेड़ों को जीर्ण शीर्ण हालत में दिखाया गया। इस रिपोर्ट के विपरीत 27 नवंबर को आम के 10 से अधिक हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी गई। मातृ सेवा संगठन रामनगर डांडा के सदस्यों ने भी हरे पेड़ काटने का विरोध किया। भोगपुर निवासी सुधीर जोशी ने इसकी शिकायत उद्यान विभाग के अधिकारियों से की। सुधीर ने आरोप लगाया कि उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी कॉलोनाइजर के साथ मिलकर क्षेत्र के आम के हरे बागों पर आरी चलवा रहे हैं। रामनगर डांडा में आम के हरे पेड़ों के साथ कटहल के पेड़ भी काट दिए। उन्होंने नियम विरुद्ध अनुमति देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामनगर डांडा में दो फाइलों में आम के चार-चार कुल आठ पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी। जिस बाग में पेड़ काटने की अनुमति दी गई, उस बाग का कोई रखरखाव नहीं करता है। पेड़ कटवाने के लिए लोग ऊपर से प्रेशर डलवाने की बात कहते हैं, इसलिए जैसे तैसे अनुमति देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीठालाल जुगेला, उद्यान सचल दल प्रभारी थानो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed