{"_id":"580d187a4f1c1bd975bc22bd","slug":"hm-student-s-death-by-drowning-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से एचएम छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से एचएम छात्र की मौत
rishikesh
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए होटल मैनेजमेंट तृतीय वर्ष के एक छात्र की गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। छात्र की मौत से परिजनों में मातम छाया है।
विज्ञापन
रायवाला पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर कुछ युवक वासंती माता मंदिर से आगे गंगा किनारे पिकनिक मनाने आए थे।
खाने के बाद सभी नदी में नहाने लगे। इसी बीच एक युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। उसे संकट में देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी की गहराई में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में सर्च आपरेशन चलाया। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से युवक के शव को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त अमन रावत (20) पुत्र गंभीर सिंह रावत निवासी गली नंबर एक बापूग्राम, ऋषिकेश के रूप में हुई। थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अमन रावत कुकरेजा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग दून में तृतीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता विदेश में होटल में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
मातम में बदलीं खुशियां
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमन रावत को गुडगांव में जॉब का ऑफर मिला था। दीपावली बाद उसे ज्वाइन करना था। जॉब मिलने की खुशी में रविवार को वह दोस्तों को पार्टी देने के लिए वासंती माता मंदिर के पास आया था। सभी दोस्त जॉब की खुशी मनाकर घर लौटते, इसी बीच गंगा में नहाते समय दर्दनाक घटना हो गई।
विज्ञापन