फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Historical development work under the leadership of PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुआ देश का सर्वागींण विकास

Thu, 25 Aug 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Historical development work under the leadership of PM Modi
कुआंवाला में भाजपा की ओर से सीआईएसएस सभागार में मोदी एट दी रेट ड्रीम्स डिलवरी पुस्तक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के आठ सालों के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। पूरी दुनिया में भारत की छवि मजबूत बनकर उभरी है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कराए जा रहे अच्छे कार्यों को लेकर देशवासियों को गर्व है। पीएम मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जननेता हैं। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य में ऑल वेदर रोड और केदरानाथ पुर्ननिर्माण की परियोजनाएं प्रदेश को पीएम मोदी ने दी है। डोईवाला महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. अंजलि वर्मा ने मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलवरी पुस्तक के सभी अध्यायों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, जिला महांत्री अरूण मित्तल, मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, प्रदीप नेगी, रचिता ठाकुर, विनोद लक्खा, पार्षद विनोद कुमार, अजेता पंवार, दिनेश सजवाण, सरिता रावत, मनीष यादव, संदीप नेगी, विक्रम सिंह नेगी, संतोष रावत, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed