फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hindu refugees hope for citizenship

हिंदू शरणार्थियों में जगी नागरिकता की आस

Wed, 15 Jan 2020 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hindu refugees hope for citizenship
तीर्थनगरी में 40 साल से निवास कर रहे शरणार्थियों से मुलाकात करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद तीर्थनगरी में करीब 40 साल से निवास कर रहे हिंदू शरणार्थियों में नागरिकता मिलने की आस जगी है। शरणार्थी परिवारों ने मंगलवार को विस अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से मुलाकात की। विस अध्यक्ष ने शरणार्थियों को नागरिकता दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी हिंदू शरणार्थी परिवार के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना। सूत्रों के मुताबिक ऋषिकेश में पिछले करीब 40 सालों से पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवार बसे हुए हैं। इनको अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार 148 लोग ऐसे हैं जिन्हें भारत की नागरिकता मिलना शेष है। विस अध्यक्ष ने शरणार्थियों को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में जल्द ही सरकार से बात करेंगे एवं शीघ्र नागरिकता दिलाने का प्रयास करेंगे। शरणार्थी परिवारों ने बताया कि कुछ लोगों को नागरिकता मिल चुकी है।
विज्ञापन

शरणार्थी परिवार के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के बन जाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बन जाने से अब उन्हें निश्चित ही भारत की नागरिकता मिलेगी। इस अवसर पर किशोर सोनी, हरीश आनंद, तेज कुमार, चेतन शर्मा, दौलत राम, प्रकाश, सुनील, अनिल कुमार, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed