{"_id":"583de0e84f1c1b051cde6513","slug":"healthy-living-tips-given-by-aiims-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के चिकित्सकों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के चिकित्सकों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
मेडिसन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में बुजुर्गों को सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचाव के चिकित्सकों ने कई टिप्स दिए। चिकित्सकों ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और धूप सेंकने से स्वास्थ्य समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
वीरभद्र बैराज मार्ग स्थित एम्स के सभागार में मंगलवार को वृद्धावस्था स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान विषय पर आयोजित गोष्ठी में डा. सुरेश शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग की डा. मीनाक्षी धर ने वृद्धावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन जैसे त्वचा शुष्क होना, कान, आंख, मांसपेशियों का कमजोर होना और नींद संबंधी परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन रोगों से बचने के लिए खानपान और क्षमतानुसार शारीरिक व्यायाम पर जोर दिया।
विज्ञापन
डा. मोनिका पठानिया ने सर्दी में होने वाले हाईपोथर्मिया, पक्षाघात, हृदय रोग और स्ट्रोक के लक्षण और बचाव जबकि पल्मोनरी मेडीसिन चिकित्सक डा. रुचि दुआ ने श्वास से संबंधित बीमारियों, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष शोभा एस अरोड़ा ने अस्थि रोग के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी।
गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों और फूट हिल्स एकेडेमी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मौके पर डा. सुरेखा किशोर, डीन डा. जया चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर प्रशासनिक अनशुमन गुप्ता और संकाय सदस्य मौजूद थे।