फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Health team arrived to investigate Star Lab

स्टार लैब की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health team arrived to investigate Star Lab
रायवाला। थाना रायवाला के समीप निजी एजेंसी स्टार लैब कोविड-19 संक्रमितों की जांच कर रही है। यहां बाहर से आने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन हो रहा है। जांच के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के प्रभारी चिकित्सक केएस भंडारी ने विभागीय टीम के साथ सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को जांच करने पहुंचे चिकित्सक केएस भंडारी ने कहा कि कोविड-19 जांच सेंटर में कोविड-19 के नियमों का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को सेंटर में नई टीम बैठी हुई थी। जानकारी से पता चला कि एक दिन पूर्व एजेंसी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर उन्होंने एजेंसी के खिलाफ हंगामा किया। कर्मचारियों ने सेंटर में बिना कोविड-19 जांच किए नेगेटिव रिपोर्ट दिए जाने का आरोप भी लगाया था। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर स्टार लैब के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप ने बताया कि उनके सेंटर में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बीच में कुछ शिकायत मिली थी कि कोविड-19 जांच के दौरान कुछ पीपीई किट और गलव्स नहीं पहने जा रहे हैं, इसके लिए पहले ही सेंटर के नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका था। कुछ स्टाफ कर्मचारियों को वेतन को लेकर परेशानी दी, लेकिन उन्होंने ठेकेदार को सभी का वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद क्या हुआ, वे भी इसकी छानबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed