{"_id":"67ba2c2ab8afe97d450a6b59","slug":"health-department-team-will-be-deployed-in-neelkanth-temple-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-626025-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नीलकंठ मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की टीम रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नीलकंठ मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की टीम रहेगी तैनात
Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व के दौरान नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में विभाग की एंबुलेंस व टीम मौजूद रहेगी।
आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर नीलंकठ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। योजना के तहत मंदिर परिसर के समीप स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस तैनात रहेगी।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में एक स्वास्थ्य टीम भी तैनात रहेगी। टीम में एक चिकित्साधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एक वार्ड बॉय व एक सफाईकर्मी तैनात रहेगा। इसके अलावा विभाग की एक टीम नीलकंठ पैदल मार्ग पर मौनी बाबा आश्रम के समीप तैनात रहेगी। एक एंबुलेंस पीपलकोटी तिराहे पर तैनात रहेगी। एसीएमओ डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि सभी टीमें सोमवार से तैनात कर दी जाएंगी।