{"_id":"aba29c1b093b4535a994336656fb4137","slug":"health-center-of-swergaasram-in-munkirati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिकीरेती में बना दिया स्वर्गाश्रम का स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिकीरेती में बना दिया स्वर्गाश्रम का स्वास्थ्य केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर कितना लापरवाह है, इसकी बानगी स्वर्गाश्रम के लिए आवंटित स्वास्थ्य केंद्र को मुनिकीरेती में संचालित करने से पता चल जाती है। अफसरों की मनमानी और लापरवाही के कारण मेला प्रशासन ने पौड़ी जिले में कुंभ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र को टिहरी जिले में खोल दिया।
विज्ञापन
ऐसे में पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं केे जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बावजूद भूल सुधार तो दूर जिम्मेदारों को अपनी गलती तक का अहसास नहीं है।
विज्ञापन
कुंभ मेला प्रशासन की ओर से स्वर्गाश्रम के नाम से आवंटित प्राथमिक उपचार केंद्र मुनिकीरेती स्थित स्व. श्री हेमवती नंदन बहुगुणा पार्क परिसर में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
जबकि कुंभ में दर्शन और स्नान के लिए लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले कहीं अधिक है। लेकिन इस क्षेत्र के लिए स्वीकृत प्राथमिक उपचार केंद्र को मेला प्रशासन ने मन मुताबिक नियत स्थान और जनपद की बजाए दूसरे जिले में खोल दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए संबंधित क्षेत्र में इसकी कोई सूचना भी चस्पा नहीं की गई है।
लिहाजा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेला प्रशासन ने गलत तरीके से पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम क्षेत्र के नाम से आवंटित स्वास्थ्य केंद्र को टिहरी जनपद के मुनिकीरेती में खोल दिया गया है। सैलानियों को इसकी जानकारी नहीं होने से वह स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे।
मुनिकीरेती क्षेत्र में पार्क में स्वर्गाश्रम के नाम से जिस प्राथमिक उपचार केंद्र को संचालित किया जा रहा है, उसे स्वर्गाश्रम के गंगा चौक में खोलने की बात की गई थी। स्वास्थ्य शिविर स्वर्गाश्रम में लगे इसके लिए प्रभारी उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को अवगत कराया जा चुका है।-शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर श्रद्धालुओं को कुंभ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो मामले में जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।-जीआर बिनवाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट कुंभ और उपजिलाधिकारी कोटद्वार