फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Health camp was not organized in Chandrabhaga area

उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद नहीं लगा चंद्रभागा में स्वास्थ्य कैंप

Tue, 19 Nov 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health camp was not organized in Chandrabhaga area
उपजिलाधिकरी के आदेश के बावजूद चंद्रभागा किनारे रहने वाले बेघरों लोगों के लिए स्वास्थ्य कैंप नहीं लगाया गया। गौरतलब है कि यहां रहने वाली एक पांच वर्षीय बच्ची एम्स अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है।यहां के हालात देखते हुए बीते रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासन को यहां शीघ्र ही चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

चंद्रभागा किनारे रहने वाले एक युवक सुमन राम ने बताया कि यहां से झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के दौरान एंबुलेंस आई थी। इसके बाद से यहां किसी स्वास्थ्य सेवा के दर्शन नहीं हुए हैं। यहां आसपास अन्य लोग भी बीमार खुले मेें ही बीमार पड़े हुए हैैं, मगर सुध लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से यहां के लोगों के लिए खाने का इंतजाम तो किया गया है, मगर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कुछ नहीं है। इस पर सरकारी अस्पताल की डॉ. निधि राणा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के निर्देश पर वह सुबह एंबुलेस सेवा के साथ बस स्टैंड पहुंची थी। मगर वहां चंद्रभागा के बेघर हुए लोगों में कोई नजर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चंद्रभागा का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां भी कोई नजर नहीं आया। पूरे मामले में सोचनीय बात यह है इतने बेघर हुए परिवारों में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और अधिकांश बच्चे शामिल हैं। एंबुलेंस को चंद्रभागा किनारे इतने लोगों मेें कोई नजर नहीं आया या फिर केवल खानापूर्ति कर वापस चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed