फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Headmaster of Ramgarh will get Uttarakhand

Rishikesh News: रामगढ़ के प्रधानाध्यापक को मिलेगा उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान

Tue, 17 Oct 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Headmaster of Ramgarh will get Uttarakhand
विकासखंड रायपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में कार्यरत प्रधानाध्यापक अरविंद सोलंकी का चयन उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2022 (टीचर्स ऑफ द ईयर) के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अरविंद सोलंकी को इससे पूर्व 2018 में गवर्नर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2022 में जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित होने वाला उनका विद्यालय पूरे जनपद में एकमात्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय था। 15 अप्रैल 2017 को प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पश्चात अरविंद सोलंकी ने सबसे पहले विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कार्य किया। जो छात्र संख्या वर्ष 2017 में मात्र 61 थी वह उनके तथा सहयोगी शिक्षकों के प्रयास से बढ़कर 2022 में 157 हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय के लिए भौतिक संसाधन जुटाने का भी कार्य किया। उनके विद्यालय के छात्र विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं। विद्यालय में आईसीटी के अनुप्रयोग के लिए उन्हें वर्ष 2021 तथा 2022 में लगातार डायट देहरादून द्वारा आईसीटी अभिनव प्रयोग सम्मान भी प्रदान किया गया है। कहा कि उन्हें यह पुरस्कार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से 22 अक्तूबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed