फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Head-on Collision Between Two Motorcycles: One Dead, Three Critically Injured

Rishikesh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Mon, 05 Oct 2026 09:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Head-on Collision Between Two Motorcycles: One Dead, Three Critically Injured
- जंगलात बैरियर से एक किमी आगे हुआ हादसा
विज्ञापन

ऋषिकेश। देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को दो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी।
विज्ञापन

हादसे में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलराम नौटियाल (45) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, प्रियांशु मिश्रा (21) निवासी भट्टोवाला, गुमानीवाला और रोहित कंडवाल (23) निवासी ठाकुरपुर, श्यामपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि घायलों को ऐम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed