{"_id":"586e9f4b4f1c1ba37815b259","slug":"gurbani-recited-by-student-cohort","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जत्थे ने सुनाई गुरुवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जत्थे ने सुनाई गुरुवाणी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
गुरूगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर हेमकुंड गुरूद्वारा में शबद कीर्तन प्रस्तुत प्रस्तुत करते रागी जत्थे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट परिसर में बृस्पतिवार को श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज का 350वां प्रकाश पर्व धूूमधाम से मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद गुरुद्वारा संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने शबद कीर्तन सुनाकर कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
कथावाचक गुरनाम सिंह, सतविंदर सिंह और संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी जत्थे ने गुरुवाणी सुनाई। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और गुरुद्वारा उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 8 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर के लिए अब तक 618 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। शिविर में गंभीर रोगों के उपचार के लिए पैथोलॉजिकल टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा और दवाईयों भी साथ निशुल्क दी जाएंगी। इस दौरान लोगों ने लंगर छका।
विज्ञापन