{"_id":"586d57804f1c1bdd6915952b","slug":"guldar-attack-injures-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले से मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले से मजदूर घायल
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांडगांव में बुधवार को शौच गए एक मजदूर पर गुलदार ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर दौड़े साथी मजदूरों ने उसे गुलदार के चंगुल से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
खांडगांव और पार्क की सीमा में सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर पास अस्थायी आवास बनाकर रहते हैं। बुधवार सुबह मजदूर रोशन लाल (25) पुत्र दीपचंद निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश सुरक्षा दीवार से आगे शौच के लिए गया था। लौटते वक्त एक गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले से रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। रोशन लाल का शोर सुनकर कार्य कर रहे साथी लाठी-डंडे लेकर दौड़े और रोशन लाल को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। रोशन लाल को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन