फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guest house manager dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियो में गेस्ट हाउस के मैनेजर की मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guest house manager dies in suspicious circumstances
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित एक गेस्ट हाउस में मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रिंकू (32 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी महिपालपुर, साउथ वेस्ट, दिल्ली तपोवन के लक्ष्मणझूला चौक स्थित राजस्थानी गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे। वह दो महीने पहले ही गेस्ट हाउस में नौकरी करने आए थे। रिंकू रोजाना गेस्ट हाउस की एक महिलाकर्मी को ऋषिकेश के चंद्रभागा स्थित घर तक छोड़ने जाते थे। बुधवार रात को रिंकू शराब के नशे में थे, इसलिए महिलाकर्मी ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद रिंकू हाथ पैर में दर्द होने की बात कहते हुए अपने कमरे में सोने चले गए। महिलाकर्मी ने बताया कि रात को करीब 12.00 बजे पर रिंकू सिगरेट पीने के लिए शौचालय तक गए। यहां उनको उल्टी हुई और वह बेसुध होकर नीचे गिर गए। आनन फानन में कर्मचारी रिंकू को एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed