फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ground protest against proposed trunking in Lalpani

लालपानी में प्रस्तावित ट्रचिंग का ग्राउंड का विरोध शुरु

Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ground protest against proposed trunking in Lalpani
गुमानीवाला के लालपानी बीट में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध करते स्थानीय लोग । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से लालपानी बीट में बनाए जा रहे ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध के सुर उठने लगे हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का सर्वे करने के लिए निगम और वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों ने बैरंग लौटा दिया। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने वहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया। लोगों का आरोप है कि जिस जगह को वन विभाग की ओर से नगर निगम को ट्रांसफर करने की बात कही जा रही है, वह जमीन डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित थी। लोगों का कहना है कि जहां पर नगर निगम की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, वह स्थान गुमानीवाला के शहीद विकास गुरुंग स्मृति द्वार के नजदीक है, यहां पर आबादी क्षेत्र है। यहां पर कूड़ा एकत्रित होने से दुर्गंध फैलेगी। वहीं ऋषिकेश रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया लोगों के उक्त स्थान पर एकत्रित होने की सूचना पर वह भी मौके पर गए थे। उक्त भूमि नगर निगम को ट्रांसफर हो चुकी है। विरोध करने वालों में राजेश व्यास, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोरी पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य गज्जू गुसाईं, पंचायत सदस्य हरीश रावत, पंचायत सदस्य रंजीत थापा, गौतम राणा, पंचायत सदस्य रीना रांगड़, जुगल क्षेत्री, दीपक महर अदि थे।
विज्ञापन

---
कोट-
जिस स्थान पर लालपानी बीट में नगर निगम की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, वहां वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निस्तारण होगा। ऋषिकेश से कूड़े को अलग अलग कर पॉलिथीन और अन्य वस्तु अलग कर वहां पर केवल जैविक कूड़ा भेजा जाएगा। जिसका कंपोस्ट बनाया जाएगा। बदबू का तो सवाल हीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद मिश्रवाण, सहायक अभियंता नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed