फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Governor inspects simulation lab in AIIMS

राज्यपाल ने एम्स में किया सिम्युलेशन लैब का निरीक्षण

Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Governor inspects simulation lab in AIIMS
एम्स के एजुकेशन विभाग में स्थापित वर्ल्ड क्लास सिम्युलेशन लैब का निरीक्षण करती राज्यपाल बेबीरा? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। निजी दौरे पर एम्स पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने यहां संस्थान के मेडिकल एजुकेशन विभाग में स्थापित वर्ल्ड क्लास सिम्युलेशन लैब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संस्थान के विशेषज्ञों से लैब की कार्यप्रणाली और इससे मेडिकल क्षेत्र में मिलने वाली मदद की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो.रविकांत ने उन्हें बताया कि संस्थान में स्थापित सिम्युलेशन लैब देश की सर्वश्रेष्ठ लैब में से एक है, जो कि पूरे देशभर में एक मॉडल के रूप में जानी जाती है। इस लैब को देखने व मेडिकल सिम्युलेशन ट्रेनिंग के लिए देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी आते हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के साथ ही इससे जुड़ी विशेषताओं की जानकारी दी जाती है। कहा एम्स ऋषिकेश देश में सिम्युलेशन नर्सिंग ट्रेनिंग को भी डेवलप कर रहा है, जिसके तहत नर्सिंग स्टाफ को लैब में ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लैब में स्थापित सिम्युलेशन अल्ट्रासाउंड का अवलोकन किया, एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि इस अल्ट्रासाउंड के जरिए शरीर के किसी भी हिस्से का अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है। कहा इस लैब के जरिए विद्यार्थियों को मरीज पर किसी बीमारी के उपचार से पहले सिम्युलेशन लैब के जरिए उसके उपचार संबंधी संपूर्ण प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाता है। कहा लैब में गर्भवती महिलाओं के प्रसव से संबंधित सिम्युलेशन ट्रेनिंग, सेव डिलीवरी कराने की प्रैक्टिस ट्रेनिंग, विभिन्न तरह के ऑपरेशन व प्रोस्यूजर्स मसलन किसी भी मरीज के शरीर में खाने की नली, पेशाब की नली, वेंटीलेटर मशीन लगाने के लिए डाली जाने वाली नली आदि डालने का दक्षता से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल छात्र-छात्राओं को ट्रॉमा की विभिन्न स्थितियों का प्रशिक्षण आदि की ट्रेनिंग के लिए यह लैब सबसे बेहतर माध्यम है। राज्यपाल ने कहा कि इस लैब के माध्यम से मेडिकल के क्षेत्रों को अपने कार्य में दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी। जिसका लाभ एम्स ऋषिकेश ही नहीं देश के अन्य मेडिकल संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा। जो कुशल चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से जल्द स्वस्थ हो सकेंगे। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीएचए प्रो. यूबी मिश्रा, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed