फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Governor Baby Rani Maurya gets leave from AIIMS

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स से मिली छुट्टी

Sun, 29 Nov 2020 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Governor Baby Rani Maurya gets leave from AIIMS
ऋषिकेश। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को शनिवार सुबह एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें अभी एक सप्ताह होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद राज्यपाल को उपचार के लिए 23 नवंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। एम्स की 5 सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमित तौर से मॉनेटेरिंग कर रही थी। पूर्ण स्वस्थ होने पर शनिवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि वह एसिम्टमेटिक हैं और इस अवधि के दौरान उनमें कोविड का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप कोई नया लक्षण विकसित नहीं होने की दशा में कोविड संक्रमित व्यक्ति को 10 दिनों बाद डिस्चार्ज किया जा सकता है। प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि उन्हें अभी एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एम्स की ओर से आवश्यक सलाह और दवा आदि के चिकित्सीय परामर्श को उन्हें लिखित तौर पर दे दिया गया है। जिससे उनके पारिवारिक चिकित्सक परामर्श के अनुरूप राज्यपाल के स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed