फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government's priority development of villages: Harish Rawat

गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : हरीश रावत

Fri, 14 Oct 2016 02:04 AM IST
doiwala
doiwala Updated Fri, 14 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Government's priority development of villages: Harish Rawat
हरीश रावत - फोटो : amar ujala

गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। यही कारण है कि गांवों को विकसित करने का प्रयास लगातार जारी है। यह बातें मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को रानीपोखरी घमंडपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक भवन की आधारशिला रखने के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने दो साल पहले रानीपोखरी में पॉलीटेक्निक कालेज बनाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक भवन करीब चार एकड़ जमीन पर बनेगा। करीब चार करोड़ से बनने वाले इस भवन के लिए दो करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। शुरू में यहां इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल और मैकेनिकल ट्रेड में स्टूडेंट्स प्रवेश ले सकेंगे। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। 
विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि ग्रामीण विकास से ही राज्य को बेहतर दिशा और दशा प्रदान की जा सकती है। प्रदेश सरकार किसान, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, छात्र , युवा और महिलाओं को विकास के साथ जोड़ने के लिए मजबूती के साथ काम कर रही है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। भोजनमाता, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है। डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक बनने से घमंडपुर रानीपोखरी को नई पहचान मिलेगी। प्राविधिक शिक्षा के अपर निदशेक आरके गुप्ता और सहायक निदेशक देशराज ने प्राविधिक शिक्षा और पॉलीटेक्निक भवन के बारे में जानकारियां दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ग्राम प्रधान वंदना देवी, जिला पंचायत सदस्य मीता रावत, डॉ. केएस राणा, सागर मनवाल ,संसार सिंह, मालती चौहान, मनवीर सिंह, महेंद्र भट्ट, विक्रम नेगी, मोहित शर्मा, वीरेंद्र बुटोला, रमेश सोलंकी, हरपाल सैनी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मनीष यादव, धर्म सिंह पंवार, अब्दुल रज्जाक, उम्मेद वोरा, रणजोध सिंह पॉलीटेक्निक के को-आर्डिनेटर ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को है डोईवाला से लगाव 
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री का लगाव चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मुख्यमंत्री माहभर में यहां तीन कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। सितंबर के प्रथम सप्ताह में रानीपोखरी में हुए कांग्रेस संगठन के बूथ और बाजार सम्मेलन के बाद आठ अक्टूबर को लच्छीवाला में तितली पार्क का लोकार्पण और बृहस्पतिवार को घमंडपुर रानीपोखरी में पॉलीटेक्निक भवन का शिलान्यास चर्चा में है। मुख्यमंत्री जल्द ही गन्ना समिति परिसर में बने किसान भवन का लोकार्पण और क्षेत्र में सहकारी बैंक का उद्घाटन भी करेंगे। इसको लेकर राजनीतिक दल अपने निहितार्थ निकाल रहे हैं। ध्यान रहे, 2014 डोईवाला विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत यहां से किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्हें धारचूला जाना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed