फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government hospital doctor misbehaved with senior citizen

सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने वरिष्ठ नागरिक से की बदसलूकी

Wed, 02 Mar 2022 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Government hospital doctor misbehaved with senior citizen
सरकारी अस्पताल में एक वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त शिक्षक ने सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक से की है।
विज्ञापन

आईडीपीएल राजकीय इंटर कॉलेज से शिक्षक पद पर से सेवानिवृत्त हुए 72 वर्षीय मराछूराम ने बताया कि बुधवार को वह अपने पत्नी को चोट लगने पर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। कोरोना जांच कराने के बाद उन्होंने ओपीडी का पर्चा बनाया। उसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर संबंधित चिकित्सक के कक्ष की तरफ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे। जब इस बारे में उन्होंने जानकारी ली तो कक्ष में बैठे प्रशिक्षु ने कहा कि चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर में हैं, अभी आने में ओर देर लगेगी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षु को सुझाव दिया कि जब चिकित्सक आपरेशन थियेटर में जाते हैं तो इसका एक नोटिस कक्ष के बाहर चस्पा कर देना चाहिए, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को इंतजार नहीं करना पड़े। करीब 12 बजकर 35 मिनट में चिकित्सक ओटी से अपने कक्ष में पहुंचे। उसके बाद भी उनका नंबर करीब 1 बजकर 15 मिनट में आ गया। इस दौरान प्रशिक्षु ने चिकित्सक से उनकी शिकायत कर दी। इस बात से नाराज चिकित्सक ने उनका पर्चा फेंक दिया। कहा इससे उन्हें और उनकी पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। फिर वे उस पर्चा को लेकर सीएमएस कार्यालय में पहुंचे। जहां सीएमएस बैठक को लेकर कहीं गए हुए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्वास्थ्य निदेशक तृप्ति बहुगुणा का नंबर लिया। उसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक से फोन पर बात की। स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक से लिखित में शिकायत देने को कहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed