फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government corruption is synonymous with: Nadda

भ्रष्टाचार का पर्याय है प्रदेश सरकार : नड्डा

Mon, 05 Dec 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला। Updated Mon, 05 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Government corruption is synonymous with: Nadda
डोईवाला में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा उत्तराखंड में नीति, नीयत और कार्यक्रम में व्यापक बदलाव लाकर राज्य की बेहतरी का वायदा जनता से कर रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रविवार को डोईवाला में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के गठन से पहले भारत की छवि विश्वपटल पर एक उपेक्षित राष्ट्र की थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बदलकर हिन्दुस्तान को नए स्वरूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार त्वरित गति से विकास के कार्यों को अंजाम दे रही है। गांवों को शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने और संपर्क मार्गो ंको बनाने पर भी फोकस है। हरिद्वार लोकसभा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य सरकार की उपेक्षित कार्यशैली से उत्तराखंड विकास में पिछड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड भाजपा प्रभारी और पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन से तय हो गया है कि राज्य सुशासन की ओर जा रहा है। जनसभा को पूर्व सांसद सतपाल महाराज, नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, करन वोहरा, रामेश्वर लोधी, संदीप गुप्ता आदि संबोधित किया।


इस मौके पर विनोद चमोली, धन सिंह रावत, सौरभ थपलियाल, दिनेश सजवाण, नगीना रानी, विजय बख्शी, बलबीर सिंह चौहान, कपिल गुप्ता, राजेंद्र तडियाल, संजीव सैनी, स्वराज विद्वान, करन वोरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed