{"_id":"6941c171c4360539c20bd971","slug":"goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-the-house-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-858351-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मकान में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मकान में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
मकान में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में एक मकान में अचानक आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अठूरवाला वार्ड संख्या नौ के अंतर्गत चौथे चौक से घमंडपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चंडी प्रसाद बलोनी का मकान है। सुबह चंडी प्रसाद और उनकी पत्नी रेखा बलोनी अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर कुछ दूरी पर स्थित अपनी परचून की दुकान पर चले गए थे।
दोपहर करीब 12:15 बजे उनके मकान से धुंआ उठता देख किसी ने चंडी प्रसाद को फोन किया। जिसके बाद बलोनी अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान के अंदर से काला धुंआ निकल रहा है। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद लालतप्पड़ से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से मकान में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सभासद प्रदीप नेगी जेठली ने कहा कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। रेखा बलोनी ने कहा कि उनके मकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।