फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Go straight from Delhi Kedarnath

अब दिल्ली से सीधे जाएं केदारनाथ

Tue, 03 May 2016 01:06 AM IST
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 03 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Go straight from Delhi Kedarnath
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : filephoto

चारधाम यात्रा में राज्य परिवहन निगम ने दिल्ली से सीधे केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को नई सौगात दी है। निगम बुधवार से दिल्ली से गौरीकुंड (केदारनाथ) के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। नई बस सेवा का लाभ दिल्ली से केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्वतीय रूट की सवारियों को मिलेगा।

विज्ञापन


बस रोजाना रात आठ बजे दिल्ली के अंतरराज्यीय बस अड्डा कश्मीरी गेट से रवाना होगी और तड़के चार बजे तीर्थनगरी पहुंचेगी। यहां कुछ देर रुकने के बाद गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


बुधवार से गौरीकुंड (केदारनाथ) के लिए शुरू होने वाली नई बस सेवा दैनिक होगी। दिल्ली से गौरीकुंड की दूरी 468 किलोमीटर और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए करीब 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि 166 व्हील बेस की नई बस सेवा रात आठ बजे दिल्ली से चलकर तड़के चार बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। यहां कुछ देर रुकने के बाद गौरीकुंड के लिए रवाना होगी। बस दोपहर 12.30 बजे गौरीकुंड पहुंचेगी और वहां से दोपहर दो बजे ऋषिकेेश के लिए प्रस्थान करेगी।


ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
दिल्ली से गौरीकुंड के लिए शुरू होने वाली दैनिक बस सेवा में सफर करने वाले यात्री ऑनलाइन भी सीट बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूटीसी ऑनलाइन. जीओवी.इन वेबसाइट पर जाना होगा है।

प्रतियात्री किराया
दिल्ली से गौरीकुंड प्रति यात्री किराया 591 रुपये
ऋषिकेश से गौरीकुंड प्रति यात्री किराया 354 रुपये
निर्धारित किराए में प्रत्येक यात्री का बीमा शामिल है

बुधवार से यहां से भी नई बस सेवा
हरिद्वार से गंगोत्री सुबह छह बजे
देहरादून से यमुनोत्री तड़के 5.30 बजे
हरिद्वार से जोशीमठ तड़के 5.30 बजे
देहरादून से जोशीमठ तड़के 5.00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed