फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Give impetus to the plantation campaign: Trivendra

मानवीय अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए करें पौधरोपण

Sun, 25 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Give impetus to the plantation campaign: Trivendra
भानियावाला के अठूरवाला में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन ? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र के नकरौंदा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नीम, पीपल, वट, जामुन और बांस आदि कई प्रजातियों के पौधे रोपे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पौधरोपण की मुहिम को गति देना होगा। मानवीय जीवन पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करें। देहरादून मेयर सुनील उनियाल ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ हमें इनको बचाए रखने के लिए भी ठोस प्रयास करने होंगे। डीएफओ राजीव धीमान ने कहा कि वन विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के साथ-साथ अन्य माध्यमों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पौधरोपण कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल, डिप्टी रेंजर गगनदीप, पार्षद अजेयता पंवार, पूर्व दायित्वधारी राजपाल रावत, स्वाति डोभाल, विनोद कुमार, प्रशांत खरोला, नरेश रावत, सचिन क्षेत्री, नरेन्द्र बिष्ट, संतोष सती, दीपक नेगी, सतीश पोखरियाल, इंद्र सिंह, नीरज कुमार, अमित कुमार, बृजमोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed