फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Geological survey of the damaged bridge of Ranipokhari

रानीपोखरी के क्षतिग्रस्त पुल का किया जियोलॉजिकल सर्वे

Sat, 04 Sep 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Geological survey of the damaged bridge of Ranipokhari
ऋषिकेश। रानीपोखरी में 27 अगस्त को 57 साल पुराने मोटरपुल के दो हिस्से ढहने के बाद के बाद शासन की ओर से बनाई जांच टीम दोबारा रानीपोखरी पहुंची। इस दौरान टीम ने क्षतिग्रस्त पुल का जियोलॉजिकल सर्वे करने के साथ ही, अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की। टीम मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की।
विज्ञापन

मोटर पुल के टूटने के बाद शासन की ओर से तीन अभियंताओं की एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बना रखी है। इस जांच कमेटी में मुख्य अभियंता पौड़ी गढ़वाल अयाज अहमद, अधीक्षण अभियंता प्रमोद पाठक (मैकेनिकल), अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार को शामिल किया गया है। इस दौरान टीम ने क्षतिग्रस्त पुल की जांच की। इससे पहले मंगलवार को भी टीम रानीपोखरी आकर पुल की जांच कर चुकी है। इस दौरान टीम ने टीम ने पुल के आसपास जियोलॉजिकल सर्वे किया। टीम में शामिल मुख्य अभियंता गढ़वाल मो. अयाज अहमद, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत यांत्रिकी अमित कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता देहरादून पीएस बृजवाल ने पुल क्षतिग्रस्त होने के मामलों की जांच की। अधीक्षण अभियंता देहरादून पीएस बृजवाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है। टीम ने पुल का जियोलॉजिकल सर्वे किया गया है। शनिवार को जांच टीम के सभी अभियंता बैठेंगे, उसके बाद पुल गिरने के कारणों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed