फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga in Rishikesh reached the danger mark

ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

Sun, 17 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 17 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga in Rishikesh reached the danger mark
- फोटो : file photo

पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को नदी के तटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से 35 सेमी नीचे बह रही है। चंद्रभागा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शनिवार सुबह से ही गंगा उफान पर है। शाम छह बजे तक ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 339.15 मीटर था। जबकि गंगा का वार्निंग लेवल 339.50 मीटर है। पुलिस प्रशासन ने गंगा तटों पर बसी किसी भी बस्ती को खाली नहीं कराया है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। चंद्रभागा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक चक्रधर अंथवाल ने नदी किनारे जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से तटीय इलाकों में बसे लोगों से गंगा किनारे न जाने की अपील की है। केंद्रीय जल आयोग के शंकर क्षेत्री ने बताया कि ऊपरी चौकियों की रिपोर्ट के अनुसार एक-दो घंटे बाद गंगा के जलस्तर में कमी आएगी। उम्मीद है कि रात नौ बजे तक जलस्तर में 5 से 10 सेंटी मीटर तक की कमी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed