{"_id":"575dc6314f1c1b293e11bdad","slug":"ganga-came-postman-brought","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिया आया गंगाजल लाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकिया आया गंगाजल लाया
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
डाकियों ने गंगाघाट से भरा जल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार गंगा जल घर पहुंचाने की योजना की डाक विभाग ने रिहर्सल शुरू कर दी है। रिहर्सल के तहत कुछ डाककर्मियों ने गंगा घाटों से बोतलों में जल भी भरा। हालांकि अभी यह मालूम नहीं है कि इस योजना की विधिवत शुरूआत कब होगी। कुछ धर्मगुरु केंद्र की इस योजना का विरोध भी कर रहे है।
विज्ञापन
रविवार को तीर्थनगरी के मुनिकीरेती गंगातट पर डाक विभाग के कर्मी बोतलों में गंगा जल भरते हुए दिखाई दिए। उनसे योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि उनको योजना की कुछ भी जानकारी नहीं है। जैसा अफसरों का निर्देश मिला है, वैसा वे कर रहे है। वहीं अफसर भी इस योजना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे है। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में केंद्र की गाइडलाइन नहीं मिली है। योजना पर कुछ भी न बोलने के कारण धर्मगुरुओं का विरोध भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आनलाइन करनी होगी बुकिंग
योजना के तहत जिन लोगों को गंगा मंगाना होगा, वे इसके लिए आनलाइन बुकिंग करेंगे। डाकिया घर पर आकर गंगा जल मुहैया कराएगा। गंगा जल आनलाइन मंगाने के लिए श्रद्वालुओं को कैसे भुगतान और कितना भुगतान करना होगा यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन