फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga Aarti dedicated to Operation Sindoor

Rishikesh News: ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित की गई गंगा आरती

Fri, 09 May 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti dedicated to Operation Sindoor

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट की गंगा आरती भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित की गई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, संप्रभुता और आत्म सम्मान का प्रतीक है। यह एक संदेश है उन शक्तियों के लिए जो भारत की शांति को उसकी कमजोरी समझने की भूल करते हैं। यह केवल सीमा पार एक जवाब नहीं है, यह भारत की आत्मा की पुकार थी, कि हम शांति चाहते हैं, परंतु आत्म समर्पण नहीं। हम संवाद चाहते हैं, परंतु आतंक नहीं और जब-जब हमारे धैर्य की परीक्षा ली जाएगी, भारत उसी वेग से उत्तर देगा। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का साहसिक प्रतिशोध है। पहलगाम में भारतीयों पर हमला, भारत की आत्मा पर हमला था। भारत माता के हृदय पर हमला था। पाक ने जो नापाक हरकत की उस पाप का बदला हमारे सैनिकों ने लिया, हमें उन पर गर्व है और यह हमला तो एक शुरुआत है। ये बदला, बदलाव लाएगा और भारत की इस नई सोच का असर होगा। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, अरुण बडोनी, देवदत्त शर्मा, राजेश कुमार, अविनाश भारद्वाज, नितिन सक्सेना, जितेंद्र पाल, सौरभ गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed