फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga flowing 11cm above the warning level

वार्निंग लेवल से 11 सेमी ऊपर बह रही गंगा

Thu, 11 Aug 2016 01:09 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 11 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga flowing 11cm above the warning level
गंगा में बाढ़ - फोटो : amar ujala

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर इलाके में भी देखने को मिल रहा है। गंगा का जल स्तर लगतार बढ़ता जा रहा है। इस समय गंगा चेतावनी रेखा से 11 सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी तट की ओर न जाने की अपील की गई है। जल पुलिस ने गंगा घाटों पर हाईअलर्ट की घोषणा की। जिसके चलते यात्री, पर्यटक मोक्षदायिनी गंगा में बुधवार  को डुबकी लगाते हुए नहीं दिखाई दिए।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही गंगा उफान पर है। जल स्तर में हर घंटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश में गंगा का वार्निग लेवल 339.50 मीटर है। सायं तीन बजे के लगभग गंगा का जल स्तर 339.61 मीटर पहुंच गया था। जो चेतावनी स्तर से 11 सेंटीमीटर अधिक है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा नदी घाटों को छूकर बह रही है। गंगा तटों और घाटों पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन की दिनभर घाटों पर निगरानी रही।
विज्ञापन


एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि गंगा का जल स्तर बढ़ने पर फिलहाल खतरे जैसे कोई बात नहीं है। नदी तटों पर रहने वाले लोगों को सतर्क जरूर कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारी शंकर ने बताया कि  सुबह की अपेक्षाकृत सांय को गंगा के जल स्तर में कमी आई है। देर रात तक जल स्तर में और कमी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही गंगा के जलस्तर की स्थिति 
6 बजे - 339.30 मीटर
8 बजे- 339.38 मीटर
10 बजे- 339.42 मीटर
12 बजे- 339.53 मीटर
2 बजे- 339.58 मीटर
3 बजे - 339.61 मीटर
शाम 6 बजे- 339.52 मीटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed