फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   free photomitrick rasistration for chardham yatra

चारधाम यात्रा को यहां कराएं निशुल्क पंजीकरण

Wed, 20 Apr 2016 02:28 AM IST
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 20 Apr 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
free photomitrick rasistration for chardham yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : filephoto

आंध्रप्रदेश के हैदराबाद की त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी प्रा.लि. बीते तीन साल से उत्तराखंड में चारधाम, हेमकुंड यात्रा में फोटोमीट्रिक पंजीकरण सेवा उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा संस्था कांवड़ मेला, अर्द्घकुंभ और विभिन्न स्थानीय मेलों में भी श्रद्धालुओं के फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन का जिम्मा संभाल रही है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि कंपनी एक के बाद एक यात्राओं में सभी यात्रियों के रिकॉर्ड मेंटेन करने की जिम्मेदारी निशुल्क निभा रही है। संस्था राज्य सरकार, पर्यटन विभाग या श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लेती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में 2013 की आपदा के बाद त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के एमडी के. रवि चंद ने देवभूमि की चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनका विस्तृत डाटा उपलब्धता के लिहाज से राज्य सरकार को नवंबर 2013 में कंपनी की ओर से फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव सौंपा गया। सरकार ने इसे जनवरी-फरवरी 2014 में मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने सरकार को उक्त सुविधा निजी संसाधनों पर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद से कंपनी 2014, 15 में चारधाम, श्रीहेमकुंड धाम यात्रा में धामों को आने वाले यात्रियों के फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन की बखूबी जिम्मेदारी निभा चुकी है।

जिसमें कंपनी की ओर से यात्रियों का नाम, पता, फोन नंबर और फोटो रिकॉर्ड में दर्ज किए जाते हैं। साथ ही पंजीकृत यात्रियों को एक्सेस कार्ड जारी किए जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने 2014 में नंदा देवी राजजात, 14 और 15 की श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, अर्द्घकुंभ मेला-2016 में आने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की जिम्मेदारी भी उठाई। इन दिनों कंपनी पूर्णागिरी मंदिर चंपावत में आयोजित मेले में भी रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध करा रही है।


2014 से यहां दी जा रही फोटोमीट्रिक पंजीकरण सुविधा
हरिद्वार - दो काउंटर
ऋषिकेश - 15 काउंटर
जानकी चट्टी - 2 काउंटर
गंगोत्री - 2 काउंटर
गुप्तकाशी - 2 काउंटर
फाटा - 2 काउंटर
सोनप्रयाग - 2 काउंटर
केदारनाथ - 2 काउंटर
गोविंदघाट - 2 काउंटर
पांडुकेश्वर - 5 काउंटर

2016 में कहां कितने काउंटर बढ़ेंगे
हरिद्वार - 1
दोबाटा उत्तरकाशी - 2
हीना उत्तरकाशी - 2
ऋषिकेश - 4
गुप्तकाशी - 1
फाटा - 1
पांडुकेश्वर - 2
सोनप्रयाग - 1
गोविंदघाट - 1
इसके अलावा कंपनी की ओर से राज्य में पांच मोबाइल रजिस्ट्रेशन काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं।

ऑफ सीजन में जागरुकता अभियान
कंपनी चारधाम के कपाट बंद होने के बाद ऑफ सीजन में अपने कर्मचारियों के जरिये ऋषिकेश, हरिद्वार आदि स्थानों पर यातायात जन जागरुकता अभियान चला रही है। इसके लिए लोगों को जनहित में पंपलेट वितरित किए जाते हैं।


क्या कहते हैं कंपनी के अधिकारी
कंपनी को देवभूमि की सेवा का अवसर मिला है। जिसे कंपनी निजी खर्च पर उपलब्ध करा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने यह पहल की है। उद्देश्य उत्तराखंड में टूरिज्म प्रमोशन है। अगर यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तो भविष्य में कंपनी को केंद्र सरकार से जनहित के विज्ञापन मिलने लगेंगे। जिनके जरिये आय की उम्मीद की जा सकती है।
-श्रीनिवासन, एम रिजनल हेड, त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी, उत्तराखंड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed