फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four lakh flown through ATMs

एटीएम के जरिये उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

Wed, 21 Sep 2016 01:44 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 21 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four lakh flown through ATMs
ठगी - फोटो : file photo

श्यामपुर इलाके में एक बार फिर से एटीएम कार्ड के जरिये ठगी का मामला सामने आया है। इस बार शातिर ठग ने एक व्यक्ति के खाते में सेंध लगाकर एटीएम कार्ड से साढ़े चार लाख की नकदी उड़ा ली। भुक्तभोगी ने बेटी की शादी के लिए रकम बैंक खाते में जमा की हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


लक्कड़घाट, खदरी निवासी ऋषिपाल पुत्र आत्माराम का पंजाब एंड सिंध बैंक की श्यामपुर शाखा में खाता है। उसने नवंबर में अपने खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए थे। मंगलवार को वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो उस वक्त उसके होश उड़ गए, जब बैंक कर्मी ने बताया कि खाते में महज तीन हजार रुपये हैं।
विज्ञापन


छानबीन पर सामने आया कि एटीएम के माध्यम से उसके खाते से कई बार अगस्त महीने में रुपये निकाले गए हैं। ये रुपये दिल्ली, रोहतक, देहरादून आदि स्थानों से एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाले गए हैं। आखिरी बार पांच सितंबर को 35 हजार रुपये निकाले गए। हालांकि इस बीच उन्होंने पासबुक में इंट्री भी कराई, मगर पैसे निकल रहे हैं, इस ओर ध्यान नहीं दिया। शातिर ठग ने खाते में ब्याज की रकम तीन हजार ही छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले में बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि एक दिन में एटीएम से अधिकतम 25 हजार रुपये निकालने की लिमिट है। बैंक से डिटेल निकाली है तो उसमें एक दिन में एक लाख और पचास हजार की भी रकम निकली है।

पुलिस को दी तहरीर में ऋषिपाल ने अपना पैसा वापस बैंक से दिलाने की मांग की है। इस बाबत पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक विजेंद्र सजवाण  ने बताया कि घटना से बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।


अगस्त में भी हो चुकी है ठगी
अगस्त में ही पीएनबी श्यामपुर शाखा के एक ग्राहक के खाते से एटीएम के माध्यम से एक लाख 14 हजार रुपये निकाले गए थे। रकम दिल्ली किसी एटीएम से निकले थे। इससे साफ है कि किसी बड़े गिरोह का हाथ है, जो ऋषिपाल के खाते से रुपये निकालने के बाद यह भी जांच करता खाते में कितना शेष बचा है। एटीएम से रुपये उड़ाए जाने से बैंक ग्राहक दहशत में हैं। स्थिति यह कि अब कई लोग अपने एटीएम कार्ड निरस्त कराने को बैंक में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed