फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four lakh devotees of Lord Shiva performed Jalabhishek

Rishikesh News: चार लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four lakh devotees of Lord Shiva performed Jalabhishek
कांवड़ मेले में पंचक समाप्त होने के बाद शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार की कावंड़ यात्रा में पहली बार एक दिन में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का आंकड़ा चार लाख पार हुआ। अब तक 26 लाख से अधिक शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती के गंगा घाट और तट पर स्नान करने के लिए कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। पंचक समाप्त होने के बाद शिवभक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है।जानकीसेतु पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने से पुलिस प्रशासन ने पुल पर शिवभक्तों के दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक नीलकंठ धाम में शुक्रवार को 402200 शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। नीलकंठ गर्भगृह से लेकर पैदल मार्ग पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। कांवड़ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुलिस कर्मचारी और पार्क प्रशासन के कर्मचारी लगातार गश्त बनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed