{"_id":"6ac16990ca2f53437306fa89","slug":"four-injured-vehicles-damaged-in-bus-car-collision-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1081752-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बस और कार की टक्कर से चार लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बस और कार की टक्कर से चार लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
Sun, 04 Oct 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
लालतप्पड़-हरिद्वार हाईवे पर स्थित जाखन नदी पुल पर पर शनिवार दोपहर को डेंटल कॉलेज के समीप बस और कार की टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भिजवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार देहरादून की ओर से आ रही थी और विपरित दिशा से हिमालयन विश्वविद्यालय की बस आ रही थी। सिंगल मार्ग पर होने पर कार की टक्कर बस से हो गई।
टक्कर इतनी तेजी थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि दुर्घटना होने पर कार के एयरबैग तक खुल गए। सूचना पर लालतप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हिमालयन अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि कार सवार आशीष, चांदनी, देवेन्द्र और आशा घायल हुए है। आशीष को अधिक चोटें लगने पर हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार सभी लोग संभवत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। घायलों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है।