{"_id":"579fa5a34f1c1bcc222b9593","slug":"four-injured-in-knife-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमले में चार घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमले में चार घायल, भर्ती
ऋषिकेश
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों में मारपीट को लेकर कोतवाली का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई। चाकूबाजी से एक गुट के चार युवक घायल हो गए। लहूलुहान हालत में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह हमलावरों पर मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बीते रविवार रात कुछ छात्र नेता दोस्त को छोड़ने आशुतोषनगर गए थे। लौटते समय रास्ते में खड़े तीन युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में गाली-गलौच होने पर लात घूंसे चलने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक गुट के युवक ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दूसरे पक्ष के गौरव राणा पुत्र बीएस राणा निवासी बापूग्राम, मधुर शर्मा पुत्र चंदन शर्मा निवासी ढालवाला, अंकित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा और सौरभ गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ऋषिकेश घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख हमलावर फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायलों के समर्थन में कोतवाली पहुंचे छात्र नेता
सोमवार सुबह मामले ने तूल पकड़ लिया। घायलों के समर्थन में एकत्रित हुए छात्र नेता हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि गौरव राणा की तहरीर पर आशुतोष शर्मा और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन