फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four arrested with 20 cases of English liquor.

20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with 20 cases of English liquor.
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब के साथ तस्कर - फोटो : RISHIKESH
कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो कारों से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत दोनों वाहनों को सीज किया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पुलिस की टीमें नटराज चौक, श्यामपुर फाटक तथा बैराज तिराहा एम्स गेट पर तैनात थी। इस दौरान एक टीम को बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट एवं ब्रेजा कार आती दिखाई दी। टीम ने दोनों कारों को रोककर चेकिंग की तो उसमें अंग्रेजी शराब का हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी बरामद हुई। टीम ने दोनों कारों से दो-दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय नरेंद्र पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी ग्राम शिवपुरी थाना जानी मेरठ उत्तर प्रदेश, 30 वर्षीय नितिन शर्मा पुत्र शिव प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम पेपला थाना जानी, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, 29 वर्षीय विपिन पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम कैथला थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश और 30 वर्षीय प्रभात पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कोतवाल के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब लेकर ऋषिकेश आते है, यहां महंगे दाम में बेचते हैं।
विज्ञापन

55 पव्वे देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने एक युवक को 55 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को रायवाला के समीप चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ करने पर उसके पास से 55 पव्वे बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी गली नंबर 03 चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश के रूप में कराई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed